भिनाय: कनेई कला व निमेड़ा में आंधी-तूफान के चलते पेड़ के नीचे दबने से 2 लोग हुए घायल, 3 बकरियों की मौत
Bhinay, Ajmer | May 30, 2025 कनेई कला व निमेडा में शुक्रवार को दोपहर बाद करीब 3 बजे तूफान के साथ ओले गिरे।करीब आधा घंटे तक चले तुफान ने गांव में तबाही मचा दी।गांव में कई मकानों के टीन टप्पड़ उड गए।कई पेड़ धराशाही हो गए।पेड़ के नीचे दबने से दो जने घायल हो गए वहीं तीन बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।घायल को केकड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया।जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।मुआवजे की मांग की गई।