भिनाय: देवलिया कला गांव में पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने एक मकान के बाहर से हटाया अवैध अतिक्रमण, पुलिस ने किया बल प्रयोग
Bhinay, Ajmer | May 27, 2025 देवलिया कला में वार्ड नंबर 9 में एक मकान के बाहर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण करने के मामले में मंगलवार शाम 4 बजे तक पुलिस व प्रशासन की टीम ने कार्यवाही कर जेसीबी मशीन की मदद से अवैध अतिक्रमण को हटाया।मकान मालिक के सदस्यों ने विरोध किया और पुलिस से हाथापाई की तों दो महिला व तीन पुरुष को पुलिस कार में बैठाकर थाने ले गई।