मिशन साझ के अंतर्गत जिभी घाटी में संवाद एवं समन्वय
मिशन साझ के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कुल्लू श्री अभिषेक एस., भा.पु.से. द्वारा जिभी घाटी क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों, होटल व्यवसायियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आमजन के साथ संवाद किया गया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक बंजार श्री राजकुमार भी उपस्थित रहे।
बैठक में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, उत्तरदायी पर्यटन, मानसिक स्वास्थ्य, डिजिटल संयम एवं स्वस्थ डिजिटल जीवनशैली, नशे के दुष्प्रभावों तथा पुलिस एवं आमजन के मध्य बेहतर सहयोग एवं समन्वय को लेकर सार्थक चर्चा की गई।
मिशन साझ — संवाद से समाधान, सहभागिता से सशक्त समाज।
#कुल्लू_पुलिस #मिशन_साझ #सहभागिता #उत्तरदायी_पर्यटन #नशामुक्त_हिमाचल #मानसिक_स्वास्थ्य #डिजिटल_कल्याण #खेल_गतिविधियां #जन_पुलिस_सहयोग
Kullu, Kullu | Sep 18, 2026