Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
आग
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
पटना
newshp49
Kullu, Kullu
| Sep 18, 2026
MORE NEWS
हेलिपैड से 0 Point रोड पर चल रहे टायरिंग के कार्य का जिला परिषद ममता आजाद एवं पंचायत समिति सदस्य सत्या देवी की मौजूदगी में किया गया निरीक्षण #kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur
Kullu, Kullu | Sep 18, 2026
मिशन साझ के अंतर्गत जिभी घाटी में संवाद एवं समन्वय मिशन साझ के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कुल्लू श्री अभिषेक एस., भा.पु.से. द्वारा जिभी घाटी क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों, होटल व्यवसायियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आमजन के साथ संवाद किया गया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक बंजार श्री राजकुमार भी उपस्थित रहे। बैठक में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, उत्तरदायी पर्यटन, मानसिक स्वास्थ्य, डिजिटल संयम एवं स्वस्थ डिजिटल जीवनशैली, नशे के दुष्प्रभावों तथा पुलिस एवं आमजन के मध्य बेहतर सहयोग एवं समन्वय को लेकर सार्थक चर्चा की गई। मिशन साझ — संवाद से समाधान, सहभागिता से सशक्त समाज। #कुल्लू_पुलिस #मिशन_साझ #सहभागिता #उत्तरदायी_पर्यटन #नशामुक्त_हिमाचल #मानसिक_स्वास्थ्य #डिजिटल_कल्याण #खेल_गतिविधियां #जन_पुलिस_सहयोग
Kullu, Kullu | Sep 18, 2026
🔺वाटर एटीएम पर अब रोशनी की भी व्यवस्था, दशहरा उत्सव से पहले लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा बीते दिनों नगर परिषद की ओर से वाटर एटीएम को दुरुस्त करने के साथ यहां फिल्टर की भी व्यवस्था की गई थी, ताकि लोगों को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। अब नगर परिषद की टीम के सहयोग से यहां लाइट की व्यवस्था भी कर दी गई है। नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने इस व्यवस्था के लिए विशेष रूप से रमेश जी का आभार जताया, जिन्होंने लाइट की व्यवस्था पूरी करवाने में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि अब रात के समय लोगों को पानी पीने में परेशानी नहीं होगी और अंधेरे की समस्या भी दूर हो गई है। आगामी कुल्लू दशहरा उत्सव को देखते हुए यह व्यवस्था और भी महत्वपूर्ण है, ताकि बाहर से आने वाले लोगों के साथ-साथ स्थानीय जनता को भी बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
Kullu, Kullu | Sep 18, 2026
#kullu पार्वती घाटी के युवा मंडल शारनी के युवक बेजुबानों की सेवा में आए आगे, गौधन के लिए घास की जीप की दान, गौ सेवा रक्षादल के अध्यक्ष शेरा नेगी ने युवकों का जताया आभार। देसी चैनल कुल्लू धाम की तैयारी कर रहे बहुत से गौ सेवकों का सहयोग प्राप्त हुआ शारनी से युवक मंडल प्रधान तीर्थ राम महंत उप प्रधान चिराग भला राजेश महन्त अंकुश महंत देश राज ठाकुर नेपाल से विकास थापा पूर्ण थापा कमलेश ठाकुर अजय शर्मा दिनेश ठाकुर विपिन शर्मा टिकम राम छापे राम नेगी चुनी महंत पिंकू भण्डारी हुक्म राम सतीश राणा अमर नाथ भण्डारी अमर ठाकुर अजय अमन बोनी सोनी भूपेंद्र ठाकुर अमन ठाकुर चन्द्र ठाकुर बेली राम तरुण कुमार तुलसी देवी चन्द्रा महंत पूर्ण चंद नीटू राम आशु भवानी दत्त आलू खूब राम किशन सिंह मन्नत नेगी प्रदीप ठाकुर कर्म सिंह सुमन सूद कातु राम नीरज कुमार रोशन कुमार सुभाष जतिन ठाकुर दास देव राज हरीश नेगी विपिन ठाकुर सभी गौ सेवकों का आभार व्यक्त किया है गौ सेवा रक्षा दल कुल्लु के अध्यक्ष श्री शेरा नेगी। Shera Negi देसी चैनल कुल्लू ( देवभूमि की धड़कन) देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Sep 18, 2026
#kullu 🔴 ढालपुर में अंडर-14 जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आगाज 25 स्कूलों के 205 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम संजीव चौहान बोले—खेलों से बच्चों में बढ़ता है आत्मविश्वास और अनुशासन। देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Sep 18, 2026
#kullu सारी कोठी के व्यासर में धूमधाम से मनाया जा रहा है पांच दिवसीय शौयरी मेला, देवता कुंवर नाग, पुनेश्वरी माता और देवता वीरनाथ ने मेले में की शिरकत, देव परंपरा का किया निर्वहन। देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Sep 18, 2026
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय का उद्घाटन मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने वर्चुअल माध्यम से किया शुभारंभ कुल्लू जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर, कुल्लू में शुक्रवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय का उद्घाटन किया गया। न्यायालय का औपचारिक उद्घाटन हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने वर्चुअल माध्यम से किया। इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश ने अपने संबोधन में कहा कि नए न्यायालय का शुभारंभ न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त, सुगम एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे न्यायिक मामलों के त्वरित निस्तारण में सहायता मिलेगी तथा न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े सभी पक्षों को इसका लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कुल्लू में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय खोलने में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की रजिस्ट्री के प्रयासों की भी सराहना की। इससे पहले प्रशासनिक न्यायाधीश (सिविल एवं सत्र मंडल, कुल्लू) न्यायमूर्ति राकेश कैंथला ने भी संबोधित किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कुल्लू प्रकाश चंद राणा ने मुख्य न्यायाधीश एवं अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए न्यायालय के शुभारंभ को कुल्लू के न्यायिक तंत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया समारोह में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के अन्य न्यायमूर्तियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायालय, कुल्लू के सभी न्यायिक अधिकारी, सहायक आयुक्त जयबन्ती ठाकुर, हिमाचल बार काउन्सिल की सदस्य शिवानी शर्मा तथा अधिवक्ता गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर बार एसोसिएशन कुल्लू के अध्यक्ष तेजा ठाकुर ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया
Kullu, Kullu | Sep 18, 2026
सहायता की अपील जय सिंह सपुत्र जगत राम गांव-सलपट, ग्राम पंचायत- उदयपुर, तहसील-उदयपुर, जिला लाहौल स्पीति से सम्बन्ध रखते है l सात महीने पहले जय सिंह को पैरालाईज का अटेक पड़ा जिस कारण इनका पूरा शरीर पैरालाईज हो चुका है यह अपने सहारे बिलकुल भी हिल डुल नहीं पाते और किसी तरह का काम भी नहीं कर सकते इनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही ख़राब है l घर पर इनके इलावा कोई अन्य कमाने वाला भी नहीं है l यह अपना इलाज जाहु से करवा रहे है l इलाज करवाते करवाते इनकी आर्थिक सतिथि बहुत ही ख़राब हो चुकी है और अब यह अपना इलाज करवाने में भी असमर्थ है lइन्होंने जनता से विनम्र आग्रह किया है कि इलाज करवाने मे इनकी सहायता करे कोई भी एक व्यक्ति इतनी राशि देने मे सक्षम नहीं होता lअतः लाहौल स्पीति के सभी दानी सज्जनों से अनुरोध है कि अपनी अपनी क्षमता अनुसार भाई जय सिंह जी को उनके इलाज के लिए सहायता राशि प्रदान करे lआपका एक छोटा सा कदम किसी को एक नई जिंदगी दें सकती है l धन्यवाद 🙏🙏🙏 सभी दानी सज्जन सहायता राशि जय सिंह के GP NO.-9317722634 पर डाल सकते है जो कि इनके फोटो पर भी अंकित है l या फिर सकेनर के द्वारा जो कि इनके फोटो के साथ है lया फिर सीधे उनके बैंक खाते मे डाल सकते है जो कि इनके फोटो के साथ है lसभी दानी सज्जन जो सहायता राशि डाल रहे हो तो सहायता राशि डालते समय जय सिंह नाम जरूर चेक कर ले ताकि आपकी सहायता राशि किसी गलत हाथों मे न जाये l
Kullu, Kullu | Sep 18, 2026