गाँव बासाकुटी के एक बच्ची मोती कंडेयांग 14 वर्ष को रात के 11:00 बजे चिती सांप ने काट लिया। बच्ची रात में पलंग में सोई हुई थी अचानक से चिती सांप पलंग पर चढ़कर बच्ची को काट लिया। आनन फानन में बच्ची को रात को ही सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया। बच्ची को डॉक्टर के द्वारा एंटी वेनम स्नेक डोज दिया गया है, मगर स्थिति काफी गंभीर है।