फारबिसगंज: फारबिसगंज सहरसा रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन आज से शुरू.
फारबिसगंज सहरसा रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है. पिछले 16 वर्षों बाद इस रेलखंड पर एक बार फिर से पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू होने से इस इलाके के लोगों में हर्ष व्यक्त है. रेलवे अधिकारियों ने बताया मंगलवार से फारबिसगंज सहरसा, दरभंगा फारबिसगंज के बीच पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है.