फारबिसगंज: गरेरी टोला में नाइट गार्ड की संदिग्ध स्थिति में मौत परिजन लग रहे हैं हत्या का आरोप मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
जोगबनी थाना क्षेत्र के नेताजी चौक स्थित गरेरी टोला वार्ड संख्या 14में एक प्राइवेट कंपनी के नाइट गार्ड की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई।नाइट गार्ड का शव मिलते ही स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई।जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना जोगबनी पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची जोगबनी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है.