मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मोतीहारी पुलिस ने हत्या के प्रयास कांड मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिले के पिपरा कोठी थाना अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर कांड संख्या 146/18 हत्या के प्रयास कांड मामले के अभियुक्त मदन महतो पिता वासुदेव महतो साकिन मठिया बरियारपुर पंडित टोला थाना पिपरा कोठी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार पर पूर्व से एक दर्जन कांड अलग-अलग थाने में दर्ज है।