भिंड नगर: रेलवे क्वार्टर के पास जुआ खेल रहे तीन जुआरी गिरफ्तार, पुलिस ने ₹2600 किए ज़ब्त
भिंड के देहात थाना इलाके के रेलवे क्वार्टर के पास से आज बुधवार के रोज दोपहर 2:00 बजे मुखबिर के जरिए देहात थाना पुलिस को सूचना मिली कि यहां तीन आरोपी युवक जुआ का फड लगाकर जुआ खेल रहे है मुखबिर के बताए गए स्थान पर जब पुलिस तस्तीक करने पहुंची तो वहां तीन जुआरी जुआ खेल रहे थे पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार उनसे 2600 रुपए बरामद कर जप्त कर लिए और कार्रवाई शुरू कर दी