उज्जैन शहर: फ्रीगंज के एमपी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लगाए आरोप
उज्जैन के फ्रीगंज स्थित एमपी अस्पताल में बुधवार को एक मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने अस्पताल में घुसकर नारेबाजी करते हुए अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए। हंगामे की सूचना पर पहुंची माधव नगर पुलिस ने बीच बचाव कर मामले को शांत करवाया। अस्पताल प्रबंधन ने मरीज के ज्यादा नशे में होने और कार्डिक अरेस्ट से मौत की बात कही है