फतुहा दीदारगंज और नदी थाने में 34 को मिली SI में प्रोन्नति
फतुहा SDPO-1 के अधीन काम करने वाले तीन थानों में कुल 34 ASI को SI में प्रोन्नति मिली है। SDPO-1 के अंतर्गत फतुहा दीदारगंज और नदी थाने में पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। थाने में पदस्थापित ASI को प्रमोशन मिलने के बाद SDPO अवधेश कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर माया यादव, फतुहा SHO श्रीमंत सुमन, दीदारगंज SHO सुनील कुमार, सुपरवाइजिंग इंस्पेक्टर संतोष कुमार और नदी थानेदार सद्दाम हुसैन ने पिपिंग समारोह में अधिकारियों के कंधे पर दूसरा स्टार लगाया, जिसके बाद सभी सहायक अवर निरीक्षक ने पुलिस अवर निरीक्षक के पद को धारण कर लिया।
शुक्रवार को सबसे पहले फतुहा थाने में पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया, जहां SDPO अवधेश कुमार, SHO श्रीमंत सुमन और सुपरवाइजिंग इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बारी बारी से सभी 9 ASI के कंधे पर दूसरा स्टार लगाया और शुभकामनाएं भी दी। प्रमोशन लेने वालों में शियाशरण कुमार, कुमार रविंद्र, कौशल किशोर, श्रवण कुमार निराला, नरेंद्र महतो, विजय यादव, अजीत कुमार , मुमताज अली और अवधेश कुमार का नाम शामिल है। दूसरा स्टार मिलते ही सभी ने अपने सीनियर को सैल्यूट और हैंड शेक किया। मौके पर मौजूद वरीय अधिकारियों ने भी सभी नवप्रोनत अधिकारियों को शुभकामना के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। SDPO ने प्रोमोशन लेने वालों को नई जिम्मेदारी के प्रति सजग रहने और उसे निभाने का नसीहत भी दिया।
शुक्रवार की शाम दीदारगंज थाने में भी पिपिंग समारोह आयोजित कर कुल 15 सहायक अवर निरीक्षक के कंधे पर स्टार लगाया गया। पिपिंग समारोह में मौजूद SDPO अवधेश कुमार ने सभी को पुलिस अवर निरीक्षक पद की बधाई दी। दीदारगंज थाने में प्रोमोशन लेने वालों में ब्रह्मदेव कुमार यादव, हरीश कुमार, अनिरुद्ध कुमार राय, विजय कुमार, सतीश कुमार चतुर्वेदी, मधुसूदन कुमार, नवमी नारायण प्रसाद, प्रभात कु मिश्रा, रंजीत कुमार, राम कुमार यादव, रंजन कुमार, संजय कुमार, प्रहलाद कुमार, अरविंद कुमार और योगेंद्र प्रसाद का नाम शामिल है।
शनिवार की शाम नदी थाने में आयोजित पिपिंग समारोह में पदोन्नत होकर एसआई बनने वाले पुलिसकर्मियों में बलवंत सिंह, संतोष कुमार, शैलेश्वर प्रसाद, सुबोध कुमार, शम्भू पासवान, प्रवीण कुमार, अजय कुमार सिंह, पप्पू पासवान, सुभाष कुमार सिंह, सुरेंद्र साह और संतनु कुमार सिंह का नाम उल्लेखनीय हैं। कार्यक्रम के दौरान SDPO-1 अवधेश कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर माया यादव, दीदारगंज थानेदार सुनील कुमार और नदी थाना SHO सद्दाम हुसैन ने सभी पदोन्नत ASI के कंधे पर स्टार लगाया। कंधे पर स्टार का इजाफा होते ही सभी ने बारी बारी से अपने सीनियर को सैल्यूट और हैंडशेक किया। फिर इसके बाद अधिकारियों ने भी प्रोन्नति पाने वालों के लिए मंगल कामनाएं की और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दीं।
वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से 20 सितंबर को निर्गत आदेश में पटना जिले के 1647 ASI को प्रोमोशन मिल है। पदोन्नति के साथ इन पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने और आम लोगों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में अब उन्हें अपनी नई भूमिका का निर्वहन करना होगा। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि सभी पदोन्नत पुलिसकर्मी अपनी नई जिम्मेदारी का ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने में योगदान देंगे।
⭐ पदोन्नत सभी ASI को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई।
फिरोज
News Tube 24x7
Fatwah, Patna | Sep 27, 2026