नरवर: शिवपुरी में मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने भाजपा मंडल नरवर के कार्यकर्ता रवाना
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के शिवपुरी आगमन और लगभग ₹2500 करोड़ की लागत से बनने वाली डिफेंस फैक्ट्री के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाजपा मंडल नरवर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शनिवार को उत्साहपूर्वक रवाना हुए।