देवास नगर: ग्राम कालूखेड़ी के किसान पर नरवाई जलाने पर बीएनपी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया
इसी तहत तहसील देवास के ग्राम कालुखेड़ी में दिनांक 04 अप्रैल 2026 को पटवारी श्री सुरेश झाला, कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री शिवांगी चौहान एवं ग्राम कोटवार की संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान पाया गया कि रकबा 1 हेक्टेयर पर किसान मोतीराम पिता कन्हैयालाल द्वारा गेहूं की कटाई के बाद खेत में फसल अवशेष में आग लगाई गई थी।