मुगलसराय: अलीनगर थाना परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 147 लोगों ने लिया लाभ
अलीनगर थाना परिसर में आज मंगलवार को सुबह 10 बजे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। रीबॉर्न ट्रस्ट उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित इस शिविर में करीब 147 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। आयोजित शिविर में पॉपुलर हॉस्पिटल वाराणसी की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर द्वारा वितरण कर परामर्श दिया।