नवाबगंज: बाराबंकी में औषधि निरीक्षण अभियान जारी, एक मेडिकल स्टोर पर बिक्री रोकी, 23 नमूने जांच के लिए भेजे गए
बाराबंकी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त, उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी के निर्देशों पर एक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिला औषधि निरीक्षक राजिया बानो द्वारा थोक औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों और गोदामों का लगातार स्थलीय सत्यापन एवं निरीक्षण किया जा रहा है। अब तक 34 प्रतिष्ठानों का सत्यापन किया गया है।