बंजरिया: दो वर्षों से फरार शराब तस्कर को बंजरिया पुलिस ने गिरफ्तार किया, मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
दो बर्षो से फरार शराब तस्कर को बंजरिया पुलिस गिरफ़्तार कर मंगलवार दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के सपही का अशोक सहनी है। जिसके ऊपर बंजरिया थाना में कांड संख्या 252/24 दर्ज था। उस पर बीएएनएस की धारा 317/2/2/74/275 व 22 के तहत प्राथमिकी दर्ज था,जिसकी पुलिस दो वर्षो से तलाश कर रही थी।