कांके: भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच में दर्शकों के घुसने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया
Kanke, Ranchi | Nov 30, 2025 रांची के JSCA स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच एक दिवसीय मैच खेला गया. जिसमें पहली पारी में भारतीय बल्लेबाज जमकर चौके छक्के लगाते दिखे.लेकिन मैच शुरू होने के बाद भी भीड़ बाहर लाइन लगा कर खड़ी दिखी. हाथ में टिकट लेकर पहुंचे लोग इंट्री को लेकर जेद्दोजहद करते रहे. जिसके बाद पुलिस ने उनपर हल्का बल प्रयोग किया.