कांके: जेएससीए स्टेडियम में आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मुकाबला, उमड़ी दर्शकों की भीड़
Kanke, Ranchi | Nov 30, 2025 जेएससीए स्टेडियम में आज रविवार दो बजे से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मुकाबला हो रहा है। मैच को लेकर लोगों की काफी संख्या में भीड़ जुटी है। बता दें कि दर्शकों के लिए एंट्री सुबह 11:30 बजे से शुरू हो गई है और दोपहर 3:30 बजे तक गेट बंद कर दिए जायेंगे। दर्शकों से टिकट पर अंकित गेट से ही प्रवेश लेने की अपील की गई है।