कांके: कोकर में रिया प्लाज़ा के पास ट्रक ने बिजली के ट्रांसफॉर्मर को मारी टक्कर, ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त
Kanke, Ranchi | Nov 30, 2025 कोकर स्थित रिया प्लाज़ा के पास रविवार सुबह करीब नौ बजे ट्रक ने बिजली के ट्रांसफॉर्मर में टक्कर मार दी। ट्रक के टक्कर से बिजली का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक ने इतना जोरदार टक्कर मारा कि बिजली का ट्रांसफार्मर पोल के साथ जमीन पर गिर गया। ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने के कारण इस इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है।