कांके: जेएससीए स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के मैच को लेकर दर्शकों में उत्साह, स्टेडियम के बाहर जुटी भीड़
Kanke, Ranchi | Nov 30, 2025 जेएससीए स्टेडियम में रविवार दोपहर करीब दो बजे भारत और साउथ अफ्रीका के मैच को लेकर दर्शकों में उत्साह का माहौल है। जेएससीए स्टेडियम के बाहर लोगों की भारी संख्या में भीड़ जुटी है। सुरक्षा बलों ने दर्शकों को कतारबद्ध कर अंदर भेजना शुरू कर दिया है।