लखीसराय: , शहर के नया बाजार पचना रोड संसार पोखर से श्री रामकथा यज्ञ के आयोजन को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा।
शहर के नया बाजार पचना रोड संसार पोखर श्री राम कथा यज्ञ आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों के सहयोग से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई ,कलश शोभा यात्रा में लखीसराय शहर के 33 वार्ड की कुंवारी कन्या समेत विवाहित महिलाएं भी शामिल हुई। कलश शोभायात्रा बायपास होते हुए अष्टघटी तालाब से पवित्र जल भरकर वापसी में संसार पोखर में कलश यात्रा का समापन किया गया।