लखीसराय: उत्पाद पुलिस ने शराब को लेकर की कार्रवाई अलग-अलग जगह छापेमारी कर 2 शराब तस्कर तथा दो शराबी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
जिले की उत्पाद पुलिस हर दिन शराब से जुड़े कारोबारी तथा शराबियों पर करवाई कर शराबबंदी नियम लागू करने की दिशा में कार्य कर रही है। इसी कड़ी में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई और चार लोगों को पकड़ा गया। जिसमें दो शराब तस्कर तथा दो शराबी शामिल है।