लखीसराय: नोमा गांव में डायरिया मरीज से मिलने पहुंचे जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि, मेडिकल टीम तथा PHED विभाग अपने कार्य में जुटी
नोमा में डायरिया से पीड़ित मरीजों को लेकर जहां स्वास्थ्य विभाग हरकत में आई है,और डोर टू डोर घूमकर पीड़ित को चिन्हित कर समुचित इलाज करने में व्यस्त है। वहीं PHED विभाग के भी गांव में अस्त-व्यस्त नल जल व्यवस्था को सुदृढ़ करने में पसीने छूट रहे हैं। डायरिया के मरीजों की जानकारी मिलते ही जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि गांव पहुंचकर लोग से मिले और हाल-चाल जाना।