तरबगंज: धौरहराघाट में जमीन विवाद को लेकर आगजनी के साथ दो पक्षों में हुई मारपीट, कई चोटिल व 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज
धौरहरा घाट में गुरुवार शाम 4:00 बजे जमीनी विवाद को लेकर आगजनी के साथ दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में कई लोग बुरी तरह से चोटिल हो गए। मामले में दोनों पक्षों ने थाने पर दी तहरीर। वहीं, इस पूरे मामले के बाबत प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया की दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर 10 लोगों के खिलाफ विभिन्न सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।