बारां: एनएच 27 मूडलीबालाजी के पास कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक व्यक्ति की मौत, एक घायल महिला को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Baran, Baran | Jul 11, 2025 एन एच 27 मुडंली बालाजी के पास शुक्रवार शाम 5:00 बजे करीब एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई व एक महिला घायल हो गई जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया चौकी के हेड कांस्टेबल ने बताया कि कार पलटने से खख ईया छतरी गांव निवासी लक्ष्मी नारायण पुत्र नंदू लाल किराड़ की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी सजना बाय घायल हो गई