खोदावंदपुर: SH-55 पर मिर्जापुर चौक के समीप ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवकों की हुई मौत
बेगूसराय रोसड़ा मुख्य पथ एसएच-55 पर गुरुवार की देर संध्या मिर्जापुर चौक के समीप ट्रक और बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस घटना में बाइक सवार दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मेंघौल पंचायत के बिदुलिया वार्ड संख्या दो निवासी नरेश महतो का पुत्र रविशंकर कुमार तथा रविशंकर के बहनोई चंदन कुमार के रूप में की गई है।