खोदावंदपुर: अयोध्या में पुरुषोत्तम श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर खोदावंदपुर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
अयोध्या में पुरुषोत्तम श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।वहीं इस कड़ाके की ठंड में भी उत्साहित लोगों द्वारा हर मंदिर में भव्य पूजा का आयोजन कर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में रामायण पाठ कराया जा रहा है।वहीं खोदावंदपुर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त दिखी।