खोदावंदपुर: श्री दुर्गा उच्च विद्यालय मेघौल में हुई चोरी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।
खोदावंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्री दुर्गा उच्च विद्यालय मेघौल में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने का मामला प्रकाश में है प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात्रि अज्ञात चोरों के द्वारा रूम गेट का ताला काटकर कंप्यूटर , प्रिंटर सहित कई सामग्री चोरी कर ली गई, वही मौके पर पहुंची खोदावंदपुर थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।