खोदावंदपुर: दौलतपुर पंचायत के बेगमपुर एवं बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के पछियारी टोल में अज्ञात चोरों ने 14 बकरियों की चोरी की
दौलतपुर पंचायत के बेगमपुर एवं बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के पछियारी टोल में अज्ञात चोरों ने 14 बकरियों की चोरी की। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेगमपुर निवासी लखन महतो के पुत्र गंडोर महतो की 2 बकरी, सिघेश्वर शर्मा की पत्नी परजी देवी की 1 बकरी व बीजो शर्मा की पत्नी शोभा देवी की 2 बकरी सहित कुल 14 बकरियों की चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।