खोदावंदपुर: मेघौल हाई स्कूल चौक से रामपुर गांव जाने वाले मुखपथ SH55 पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मारकर किया जख्मी
रविवार की शाम मेघौल हाई स्कूल चौक से रामपुर गांव जाने वाले मुखपथ SH55 पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मारकर घटनास्थल से भागने में सफल रहा। जख्मी व्यक्ति की पहचान रामपुर निवासी रामचंद्र दास के पुत्र रामभूषण दास के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर लेकर गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया