नीम का थाना: एडीएम अनिल कुमार ने जिला स्तरीय अधिकारियों की ली साप्ताहिक बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
नीमकाथाना जिला कलेक्टर शरद मेहरा के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल कुमार महला ने विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक बैठक कर निर्देश दिए कि सभी अधिकारी संभागीय आयुक्त द्वारा बैठक में दिए गए निर्देशों की पालन करना सुनिश्चित करें। साथ ही कहा कि सभी विभाग ऑफ-लाईन कार्य कम करें तथा राजकाज पर ई-फाईल के माध्यम से कार्य करे।