शाजापुर: शहर में घोष की धुनों पर अनुशासन के साथ कदमताल करते निकले RSS का पथ संचलन, लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
RSSद्वारा विजयादशमी के दिन नगर में निकले पथ संचलनों में अनुशासन और संगठन की शक्ति देखने को मिली। जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवक भगवा ध्वज के साथ घोष की धुनों पर कदम से कदम मिलाकर विभिन्न मार्गो से निकले, जिनके स्वागत में दर्जनों स्थानों पर पुष्पवर्षा की गई।नगर की 8 अलग-अलग बस्तियो और नगर महाविद्यालय का युवा पथ संचलन सहित कुल कुल 9पथ संचलन निकाले ।