शाजापुर: विजयादशमी पर्व के अवसर पर बेरछा व मक्सी थाने पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, पंडित आचार्य रहे मौजूद
जिले के बेरछा और मक्सी थाने में शनिवार दोपहर 1:00 बजे विजयादशमी के मौके पर शस्त्र पूजन किया गया। पंडित आचार्य ने शस्त्रों का पूजन कराया। इसके बाद महा आरती की गई। बेरछा थाना परिसर में थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने पुलिस बल के साथ पूजन किया। वहीं मक्सी थाने में मक्सी थाना टीआई भीम सिंह पटेल द्वारा पुलिस बल के साथ पूजन अर्चन किया गया।