रॉबर्ट्सगंज: मीतापुर गांव में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव के साथ बालू साइट पर मौजूद लोगों ने की मारपीट, चोपन थाने में पहुंचे
चोपन थाना क्षेत्र के मीतापुर गांव में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव के साथ बालू साइट पर मौजूद लोगों ने मारपीट की बताया जाता है कि अनिल यादव अपने भाई और अन्य लोगों के साथ अपनी गाड़ी से मीतापुर गांव में गए थे, वह सोन नदी के किनारे बैठकर लाइव कर रहे थे इसी दौरान नदी के उस पार स्थित रूद्र माइनिंग के कर्मचारियों ने पहुंच कर उनके साथ दुर्व्यवहार किया।