बीकापुर: उसरा में निकले अजगर को वनकर्मियों ने पकड़कर जंगल में छोड़ा
खबर हैदरगंज थाना क्षेत्र के सीहीपुर के उसरा की है, जहां पर बुधवार की सुबह बाग में एक विशालकाय अजगर ग्रामीणों को दिखाई दिया, इस संबंध में बुधवार की देर शाम क्षेत्र के समाजसेवी प्रवेश भारती ने बताया कि सुबह ग्रामीणों को बाग में खुलेआम अजगर दिखाई दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग की टीम को बुला लिया, वन विभाग की टीम अजगर को पकड़ कर अपने साथ ले गई ।