कोंडागांव: अवैध रूप से शराब बिक्री के मामले में दो आरोपीयों के खिलाफ कोंडागांव पुलिस ने की कार्यवाही, माकड़ी थाना क्षेत्र का मामला
6 मई को कोंडागांव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत देहारीपारा में दो आरोपी अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बिक्री करते पाए गए जिन्हें मुखबिर की सूचना पर माकड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद साहू एवं उनकी टीम के द्वारा हिरासत में लिया गया वहीं दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34 (1) (क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।