राजपुर: जमौली गांव में वार्ड सदस्य के घर चोरी, नकदी और जेवरात लेकर फरार हुए चोर
Rajpur, Buxar | Jun 13, 2026 राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवढ़िया पंचायत के जमौली गांव में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने वार्ड सदस्य के घर को निशाना बनाते हुए नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत और नाराजगी का माहौल है। जानकारी के अनुसार, वार्ड सदस्य कलावती देवी किसी काम से बक्सर गई हुई थीं, जबकि उनके पति धनु कुमार भी घर से बाहर थे।