ताखा: ताखा तहसील में विजिलेंस ने छापा मारा, 30 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो रंगेहाथ गिरफ्तार
Takha, Etawah | Nov 27, 2026 ताखा तहसील में विजिलेंस का छापा, 30 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो रंगेहाथ गिरफ्तार आपको बताते चले ताखा तहसील में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कानपुर से आई विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में कानूनगो रामगोपाल को गिरफ्तार कर लिया। किसान की शिकायत पर पहुंची टीम ने कार्रवाई करते हुए कानूनगो को 30 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।