सरदारशहर: ताल मैदान में चल रही श्री राम कथा के छठे दिन कथावाचक ने 14 वर्ष के वनवास और केवट संवाद का किया वर्णन
सरदारशहर के ताल मैदान में गुरु गोरखनाथ जी जाहरवीर जी गोगाजी गौशाला समिति मीतासर की ओर से चल रही 9 दिवसीय श्रीराम कथा के छठे दिन गुरुवार शाम 4 बजे कथावाचक शंकरदास जी महाराज ने राम वनवास जाने की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रोता भावुक हो गए। कथावाचक शंकरदास जी महाराज ने बताया कि अयोध्या के राजा दशरथ गुरु वशिष्ठ के परामर्श से प्रभु राम के तिलक की तैयारी में जुटे थे।