सरदारशहर: अशोक स्तंभ के पास ट्रैक्टर की टक्कर से 20 वर्षीय बाइक चालक की हुई मौत, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
अशोक स्तंभ के पास गुरुवार सुबह ट्रैक्टर की टक्कर से 20 वर्षीय बाइक चालक की मौत हो गई। यहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत बाइक चालक को एंबुलेंस की सहायता से राजकीय अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार दोपहर 3 बजे पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। एएसआई हिम्मतसिंह ने मामले की जानकारी दी।