सरदारशहर: आचार्य महाप्रज्ञ समाधि स्थल के पास बोलेरो और बाइक की टक्कर में बाइक चालक घायल, राजकीय अस्पताल में उपचार जारी
सरदारशहर के रतनगढ़ रोड आचार्य महाप्रज्ञ समाधि स्थल के पास गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक बोलेरो और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के सुभाष सिहाग और इएमटी नेतराम ने घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से राजकीय अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे अस्पताल में भर्ती किया है।