वैर: कांग्रेस शहर अध्यक्ष मानसिंह सैनी ने पेयजल आपूर्ति को लेकर EO को सौंपा ज्ञापन
Weir, Bharatpur | Jun 30, 2026 वैर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह सैनी ने नगर की बिगड़ती पेयजल व्यवस्था को लेकर अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने शहर में अनियमित जलापूर्ति, कम दबाव और कई वार्डों में पानी नहीं पहुंचने की समस्या उठाई। सैनी ने बताया कि भीषण गर्मी में लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं।