अवैध खनन/परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध प्राप्त सूचना के आलोक में ज़िला खनन टीम द्वारा सुनियोजित तरीक़े से लगातार छापेमारी करते हुए इस सप्ताह मे , जामदहा में 1, बांका में 1, पंजवारा में 1, बेलहर में 1, रजौन में 1 अर्थात् कुल 5 विभिन्न वाहनो की जप्ति करते हुए 3.30 लाख का दंड अधिरोपित किया गया है तथा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
रजौन तथा बेलहर में अवैध खनन की संभावना की रोकथाम हेतु संवेदनशील मार्गो को चिन्हित करते हुए उनको अवरुद्ध किया गया है| साथ ही बेलहर अंचल में बड़ुआ 02 बालूघाट का अंचलाधिकारी एवं ख़ान निरीक्षक द्वारा संयुक्त जांच कर बालूघाट बंदोबस्तधारियों को किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन न हो आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
विभागीय निदेश के आलोक में नए DSR 2027 निर्माण कार्य हेतु नए बालूघाट के सृजन हेतु ज़िलांतर्गत स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है।
समाहर्ता द्वारा अवैध बालू खनन माफियाओं पर लगातार ऐसे ही नियमित रूप से सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निदेश दिया गया है।
Banka, Bihar | Oct 31, 2026