सिराथू: भरवारी ग्रामीण प्राइमरी स्कूल में प्रार्थना के दौरान मधुमख्खियों के हमले में हेडमास्टर समेत आधा दर्जन बच्चे हुए घायल
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी ग्रामीण प्राथमिक विद्यालय में उस समय अफरा तफरी मच गई जब प्रार्थना शुरू थी उसी समय हजारों की संख्या में मधुमक्खियों ने बच्चों पर हमला कर दिया।इस घटना में हेडमास्टर इंदु समेत ऋतु, खुशी संजना, संगम और सोनेलाल ज्यादा घायल हुए हैं।मधुमक्खियों के कारण कई बच्चे कमरे और बाहर भागे।दोपहर तक बच्चों की हालत में सुधार बताया गया है।