लखीसराय: सलेमपुर गांव में बाइक पर सवार होकर खुलेआम पिस्तौल लहराने वाले युवक को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना की पुलिस ने एक लाइन होटल से सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गाँव निवासी अंगध सिंह के पुत्र सूरज कुमार को गिरफ्तार किया है. बता दे की चार जून को बाइक पर सवार होकर खुलेआम पिस्तौल लहराने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया. जिसे मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.