लखीसराय: चानन थाना की पुलिस ने छापेमारी कर कछुआ जंगल से शराब मामले में एक फरार शराब तस्कर एवं एक वारंटी को गिरफ्तार किया है
लखीसराय जिले के चानन थाना की पुलिस ने छापेमारी कर कछुआ जंगल से शराब मामले में एक फरार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया जबकि भंडार गांव से भी एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि कछुआ गाँव निवासी भोला कोड़ा को गिरफ्तार किया गया. जबकि भंडार गाँव से पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया.