लखीसराय: मुंगेर डीआईजी संजय कुमार सिंह लखीसराय पहुंचे पुलिस लाइन दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
मुंगेर डीआईजी संजय कुमार सिंह लखीसराय पुलिस लाइन पहुंचे। डीआईजी संजय कुमार सिंह के पुलिस लाइन पहुंचते ही गार्ड ऑफ ऑनर दी गई।इस मौके पर एसपी पंकज कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार,साइबर डीएसपी सुचित्रा कुमारी समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। डीआईजी संजय कुमार सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में जिले के सभी थानाध्यक्ष, इंस्पेक्टर और डीएसपी के साथ बैठक किया।