कुंडा: सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुण्डा में डीएम एवं एसपी ने सुनी शिकायतें, 04 मामलों का मौके पर किया निस्तारण
जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में तहसील कुण्डा में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुण्डा तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 160 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये। शनिवार शाम 4 बजे जारी विज्ञप्ति के अनुसार 04 शिकायत इस प्रकृति की पायी गयी जिनका मौके पर निस्तारण कर दिया गया।