बोध गया: मगध विश्वविद्यालय में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने छात्रों से किया संवाद, कौशल विकास पर दिया ज़ोर
Bodh Gaya, Gaya | Apr 20, 2026 बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय के राधाकृष्णन सभागार में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने छात्र-छात्राओं के साथ जन संवाद किया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन से हुआ। कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही ने उनका स्वागत किया। अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने युवाओं को कौशल विकास और MSME क्षेत्र से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।