भीलवाड़ा: मातृ एवं शिशु इकाई में गर्भवती की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाए रुपए मांगने और इलाज में लापरवाही के आरोप
भीलवाड़ा शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महात्मा गांधी चिकित्सालय के मातृ एवं शिशु इकाई के प्रसूता वार्ड में कथित लापरवाही और अव्यवस्थाओं के चलते एक गर्भवती महिला की मौत हो जाने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण मोर्चरी के बाहर एकत्रित हो गए और अस्पताल प्रशासन के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया।